लखनऊ | भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ आ रहे हैं।
बैठक में निकाय चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन होगा। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई थी।





