Friday, April 17, 2026
Google search engine

बड़ी खुशखबरी: दिल्ली-अमृतसर से शिमला-धर्मशाला के लिए हवाई यात्रा आज से शुरू, यात्रियों को किराए पर मिलेगी 50 फीसदी की छूट

अमृतसर, 16 नवम्बर | आज से इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली और अमृतसर से शिमला के लिए उड़ानें  शुरू हो रही हैं। एलायंस एयर का 48 सीटर विमान दिल्ली से सबसे पहले शिमला पहुंचेगा। यह शिमला से अमृतसर, अमृतसर से वापस शिमला, शिमला से धर्मशाला और धर्मशाला से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

इस रूट पर सप्ताह में तीन दिन यानी हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें भरी जाएगी। ‘उड़ान योजना’ के तहत किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। अमृतसर से शिमला का किराया 1919 रुपये तय किया गया है। यह किराया शुरुआत में एक महीने के लिए तय किया गया है। इसके बाद अमृतसर शिमला रूट पर 2848 रुपये किराया देना होगा।

इसी तरह दिल्ली से शिमला का किराया 4904 रुपये और शिमला से दिल्ली का किराया 5063 रुपये है। एलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7.10 बजे उड़ान भरेगी और 8.20 बजे शिमला के जुबरहट्टी पहुंचेगी। फ्लाइट सुबह 8.45 बजे शिमला से अमृतसर के लिए उड़ान भरेगी। यह सुबह 9.50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। फ्लाइट सुबह 10.15 बजे शिमला लौटेगी और 11.10 बजे शिमला में लैंड करेगी। यह शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 11.35 बजे रवाना होगी और 12.45 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। यह धर्मशाला से दिल्ली के लिए दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरेगी और 2.55 बजे पहुंचेगी। एलायंस एयर के अधिकारियों के मुताबिक उड़ान के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments