Tuesday, January 13, 2026
Google search engine

पंजाब में हादसे में Advocate की मौत, मंजर देख सहमे लोग

होशियारपुर, 16 जुलाई | आज दोपहर होशियारपुर हरियाना रोड पर एक सड़क हादसे में एक वकील की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। मृतक की पहचान तलवाड़ा निवासी मुनीश वर्मा पुत्र साधु सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना हरियाना थाने के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा उस समय घटना जब वकील की तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी नंबर (पी.बी. 07बी वाई 9050) में होशियारपुर से अपने घर तलवाड़ा लौट रहा था। जब वह कक्को के पास पहुंचा तो अचानक नियंत्रण खो देने से सड़क पर एक पेड़ से टकराया गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक मुनीश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा बल की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को गाड़ी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद हरियाना थाने के एसएचओ लोमेश शर्मा भी पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments