MCD Election: एमसीडी के 250 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर कब्जा किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर कब्जा किया है। कांग्रेस को महज 9 सीटें ही मिल पाई है। निर्दलीय 3 सीटों पर जीत पाई।
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें निगेटिव राजनीति नहीं करनी है। आज दिल्ली वालों ने साबित किया कि स्कूल और अस्पताल से वोट मिलता है। अगर हम गाली गलौच करते रहेंगे तो देश की तरक्की कैसे होगी। देश की तरक्की तो मुद्दों से होगी न जो आम आदमी पार्टी उठा रही है। दिल्ली के लोगों ने देश के अंदर बहुत बड़ा मैसेज दिया है कि पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव राजनीति मत करो।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ठीक करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का भी आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि अब सबको मिलकर काम करना है। मेरी सबसे अपील है। सभी कैंडिडेट, पार्टियों से कि राजनीति आज तक ही थी। अब अपने सबको काम करना है। सबको मिलकर दिल्ली को ठीक करना है। इसमें मैं बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं। कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं। जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया सबसे पहले उनका काम ही करेंगे। मैं पीएम से भी दिल्ली को ठीक करने के लिए आशीर्वाद चाहता हूं। दिल्ली को साफ करना है। इसमें सबकी ड्यूटी लगेगी।





