Thursday, May 28, 2026
Google search engine

जालंधर: शादी डॉट कॉम पर मिले युवक ने पहले बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से किया इनकार

जालंधर, 13 दिसंबर | दिल्ली की एक लड़की ने जालंधर के भार्गव कैंप थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। पीड़ित युवती ने न्यू देयोल नगर में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि पहले तो पुलिस भी उसकी बात नहीं सुन रही थी। लेकिन जब लड़की ने हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली।

दिल्ली में रहने वाली युवती ने बताया कि वह शादी डॉट कॉम के जरिए जालंधर के न्यू देयोल नगर निवासी दुष्यंत नाम के युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई और शादी करने का फैसला किया। जिसके बाद लड़की रिश्ते के लिए राजी हो गई।

पीड़ित लड़की ने बताया कि उक्त युवक ने उसे कई बार जालंधर के एक होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया है। पीड़ित लड़की ने इस मामले को लेकर भार्गव कैंप थाने में शिकायत दी है।

बिजनेस के नाम पर लिए 9 लाख रुपए
पीड़ित लड़की ने बताया कि बदमाश युवक जालंधर-लुधियाना हाईवे पर परागपुर के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वैलेट पार्किंग का ठेका चलाता है। पीड़िता ने बताया कि बिजनेस चलाने के नाम पर दुष्यंत ने उससे करीब 8 से 9 लाख रुपये ठगे।

पीड़ित ने बताया कि उसने सारा पैसा ऑनलाइन चुका दिया है। जिसका सारा रिकार्ड उनके पास है। पीड़ित ने बताया कि उक्त युवक ने उससे यह पैसे डेढ़ साल पहले लिए थे। लेकिन जब शादी का वक्त आया तो वह मुकर गया।

वह शादी को लेकर बहाने बनाता रहा
पीड़ित लड़की ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से जालंधर के भार्गव कैंप थाने में आ रही थी। लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई, जब पीड़ित लड़की ने हंगामा किया तो पुलिस ने भी शिकायत लेकर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया।

पीड़ित लड़की ने बताया कि जब भी वह दुष्यंत से शादी की बात कहती तो युवक बहाना बना देता था कि उसके पिता बीमार हैं। पीड़िता ने कहा कि वह उसके परिवार को भी जानती है। लेकिन अब उक्त युवक ने शादी से इंकार कर दिया है।

इसके अलावा पीड़ित लड़की ने बताया कि दोनों की मुलाकात कुछ दिन पहले एक निजी होटल में हुई थी। इस बीच, दुष्यंत ने उसे पीटा क्योंकि उसे पता चला कि उसका कई अन्य लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments