केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इज़राइल-ईरान युद्ध के चलते देशव्यापी लॉकडाउन की अफ़वाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन अफ़वाहों को झूठा बताया और स्पष्ट किया कि सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि भारत सरकार ऐसे किसी भी कदम के बारे में नहीं सोच रही है। ऐसी स्थिति में घबराहट फैलाना गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदायक है।”





