‘बिग बॉस 16’ के घर का माहौल हर दिन बदल रहा है। जितना यह शो अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है, उतना ही एक-दूसरे के लिए घरवालों के तेवर में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोस्त कब दुश्मन बन जाते हैं पता ही नहीं लग रहा है। बीबी हाउस में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर जंग देखने को मिल रही है। जहां हमने पहले शालीन-टीना और अंकित-प्रियंका के बीच परेशानी खड़ी होती देखी है, वहीं अब ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन की शुरुआत से दोस्त रहे अब्दु और साजिद के बीच भी दरार पड़ती दिख रही है। दरअसल, पिछले एपिसोड में साजिद ने अब्दु का मजाक उड़ाया था, जो उन्हें भारी पड़ने वाला है। क्योंकि यह साजिद खान को सलमान खान के निशाने पर ले आया है।





