Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

राजोरी में गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत, लोगों ने हाईवे जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

जम्मू। जम्मू संभाग के जिला राजोरी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। सेना के शिविर के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सैनिकों ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोग मारे गए। जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय नागरिक हैं। इसे लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। लोगों ने हाईवे जाम कर सेना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सेना के एक संतरी ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित जो कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों के रूप में काम कर रहे थे। सुबह करीब 6.15 बजे वह एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने कहा कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। गोलीबारी की वजह से अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और गुस्साए लोगों ने सेना के शिविर पर पथराव कर दिया इसके बाद हाईवे भी जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, संगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा के साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments