नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Raj Kundra obscene film case:अश्लील फिल्में बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्रा, एक्ट्रेस पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कावत को अग्रिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करने के भी निर्देश दिए है।
फरवरी में शर्लिन चोपड़ा को मिली थी SC से राहत
अश्लील फिल्म बनाने के मामले में इसी साल फरवरी में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए शर्लिन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इससे पहले राज कुंद्रा और पूनम पांडे की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई थी।





