भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच अरुणाचल प्रदेश में 9 दिसंबर को हुई हिंसक झड़प के मुद्दे पर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां सरकार से सवाल कर रही हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का बड़ा आरोप लगाया है, जिसपर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है।
अगर हमारी गलती तो फांसी पर लटका दो: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने अपना बयान पढ़ा और बाहर चले गए। वह किसी स्पष्टीकरण या चर्चा के लिए तैयार नहीं थे। इसका राजीव गांधी फाउंडेशन के लाइसेंस रद्द करने का मुद्दे से कोई संबंध नहीं है। अगर हमारी गलती है तो हमें फांसी पर लटका दो।





