Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

पंजाब में इस बीमारी ने लिया खौफनाक रुप, महिला की मौ/त

भवानीगढ़, 5 नवंबर| स्थानीय शहर में आज डेंगू से एक महिला की मौत हो जाने पर इलाके में डर का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय शहर के उद्योगपति गुरविंदर सिंह रिंकू की मां लक्ष्मी देवी की आज डेंगू से मौत हो जाने से पूरे इलाके में  शोक की लहर दौड़ गई। गुरविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि उनकी मां को तेज बुखार था। जब अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई तो उन्हें तुरंत स्थानीय शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यहां किए गए टैस्ट के दौरान उनकी मां की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने लक्ष्मी देवी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया, वहीं रोष जाहिर किया कि शहर में डेंगू की दस्तक के बावजूद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

शहर में डेंगू के खात्मे के लिए कोई भी मुहीम शुरू नहीं की गई। हर बार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा एक दिन फॉगिंग मशीन चलाकर या जागरूकता अभियान चलाकर खानापूर्ति कर लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि शहर और इलाके में डेंगू के पूर्ण खात्में के लिए सही ठंग से अभियान चलाया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments