Sunday, April 19, 2026
Google search engine

हरियाणाः दुकान के बाहर अंडे खा रहे युवक की गोलियां मार कर हत्या, अंडे बेचने वाले को भी लगी कई गोलीयां

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले के बादली गांव में एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियों मारकर हत्या कर दी। वारदात लाडपुर गांव के मोड पर हुई है। लाडपुर मोड पर अंडे की दुकान के बाहर बैठकर हुक्का पी रहे मोनू की हत्या की गई है. कार और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने मोनबीर उर्फ मोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गंभीर हालत में मोनू को एसजीटी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां, उसकी मौत हो गई। वारदात के समय मृतक मोनू के पास में मौजूद अंडे बेचने वाले युवक को भी दो गोलियां लगी है, जिसमें वो भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अंडा विक्रेता का दिल्ली के हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है.

बादली थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि मृतक मोनू पाहसौर गांव की कम्पनी में काम करता था और वहीं पर साथी कर्मचारियों के साथ कोई कहासुनी का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस उसी को वजह मानकर कार्यवाही कर रही है.
मोनू बादली गांव का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार मोनू के शव को पीजीआई रोहतक में रखवाया गया है. मोनू की आयु लगभग 30 साल थी और घायल दुकानदार ओमबीर करीब 22 साल का है. ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोनू की हत्या करने वालों की सही जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments