Sunday, April 19, 2026
Google search engine

लुधियाना : हौजरी कारोबारी को धमकी देने वाला जालंधर का हैरी गिरफतार, अपने आप को बताया था गैंगस्टर बिश्नोई का दाहिना हाथ

लुधियाना | हौजरी व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सीआईए स्टाफ 1 ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 4 में एक होजरी व्यवसायी से फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. आरोपी ने दावा किया था कि वह गैंगस्टर लॉरेंस का ‘दाहिना हाथ’ है और उसने फोन पर कहा था कि वह पैसों का इंतजाम करे। आरोपी की पहचान हरमेल सिंह उर्फ ​​हैरी निवासी गांव तलवण, किला मोहल्ला जालंधर के रूप में हुई है.

विशांत के मुताबिक आरोपी ने बताया था कि वह फगवाड़ा जेल से बोल रहा है। आरोपी ने उससे कहा कि जल्दी से पैसे का इंतजाम करो। पीडत ने बताया कि वह फोन करने वाले को नहीं जानता, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स नशे का आदी है. इसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments