Sunday, April 19, 2026
Google search engine

जालंधर : शराब के नशे में धुत चाचा ने 6 साल की भतीजी से किया रेप

जालंधर। शहर में रिश्तों को तार-तार और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शहर के बस्ती शेख इलाके में एक चाचा ने अपनी ही छह साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी को पकड़ कर परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है और बच्ची को देर रात सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में उसने अपने रिश्तेदारों को भी बुला रखा था। इसी में उसने अपने चाचा के लड़के को भी कार्यक्रम में निमंत्रण भेजा था। चाचा के लड़के ने खाना खाने के बाद कहा कि उसे नींद आ रही है। वह कमरे में सोने चला गया और अपने साथ उनकी छह साल की बेटी को भी ले गया। कमरे में ले जाकर उसने उससे दुष्कर्म कर डाला।

बच्ची की चीखें सुनकर मां कमरे की तरफ भागी। कमरे में जाकर देखा तो बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। महिला ने तुरंत अपने पति को आवाज लगाई। लड़की के पिता ने कहा कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था और दरिंदा वहीं पर मौजूद था। जिसे उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।

दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डिविजन नंबर पांच के एएसआई हरीश कुमार स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने में ले गई। इसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में ले गई। आरोपी शराब के नशे में धुत था। एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। उसका मेडिकल करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments