Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

गुरदासपुर में कांग्रेसी नेता के घर चली गोलियां, घटना सीसीटीवी में कैद 

गुरदासपुर, 29 अगस्त | गुरदासपुर में एक कांग्रेसी नेता के घर पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।  इस हमले में जानी नुक्सान से बचाव रहा है।

जानकारी के मुताबिक गत रात हलका गुरदासपुर के यूथ प्रधान नकुल महाजन के घर पर फायरिंग हुई। अज्ञात लोगों द्वारा 4 राउंड फायरिंग की गई है। नकुल महाजन कांग्रेस पार्षद सुनीता रानी के बेटे हैं और मौजूदा कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत पाहरा के करीबी माने जाते हैं।

घर के गेट और छत पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं और मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष बलजीत पाहड़ा ने बताया कि यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान महाजन को विदेशी नंबर से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है है। इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। घर पर गोली चनाने वाले सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments