Sunday, April 19, 2026
Google search engine

खालसा कॉलेज अमृतसर के लॉ स्टूडेंट के पास से 3 पिस्टल बरामद

अमृतसर | आए दिन हथियारों के साथ वारदातें बढ़ती जा रही हैं, जिसको लेकर पुलिस भी सतर्क है। आज पुलिस ने एक लॉ स्टूडेंट के पास से 3 पिस्टल और 11 जिंदा राउंड, 4 मैगजीन बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रों के माध्यम से अमृतसर में हथियारों की तस्करी चल रही है, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब नाकाबंदी के दौरान एक कानून के छात्र को रोका गया और तलाशी के दौरान उसकी कार से 3 पिस्तौल बरामद किए गए।

आरोपी सहज प्रताप सिंह को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह जानकारी मिल सके कि वह कहां-कहां से हथियारों की तस्करी कर रहा है. गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि छात्र के पास से एक अन्य टूटी हुई देसी पिस्तौल भी बरामद की गयी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments