Saturday, April 18, 2026
Google search engine

गुजरात : 157 सीटें जीतकर भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड, 12 दिसंबर को CM लेंगे शपथ

गुजरात में भाजपा ने157 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। पार्टी 182 में से 151 सीटें जीत चुकी है और 6 पर आगे चल रही है। इसके साथ ही भाजपा ने 1985 में कांग्रेस की 149 सीटें जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐतिहासिक जीत के बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM की शपथ होगी।
कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस बार की जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

रुझानों में गुजरात की 182 में से भाजपा ने 151 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है और 14 सीटें जीत चुकी है। इधर, आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स ने 4 सीटें जीत ली हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है।

12 दिसंबर को शपथ लेंगे मुख्यमंत्री
गुजरात में गुरुवार सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी। गुजरात भाजपा प्रमुख CR पाटिल ने बताया कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments