Saturday, April 18, 2026
Google search engine

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार का रुझान : 3 सीटें जीतीं और 36 पर आगे

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि रुझानों में 36 पर आगे चल रही है। भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि रुझानों में 19 पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है।

सराज सीट से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वहीं, मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर BJP के राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया है। CM ठाकुर के गृह जिले में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। 10 में 5 सीटें भाजपा ने जीती हैं, बाकी 5 सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है।

कांग्रेस तीन सीटों पर जीती : लाहौल-स्पीति सीट पर कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जयराम सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा को हराया है। कांगड़ा की जयसिंहपुर सीट से याविंदर सिंर गोमा ने भाजपा के रवींद्र धीमान और नगरोटा सीट से रघुबीर सिंह ने भाजपा के अरुण कुमार मेहरा को हराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments