चंडीगड। देश की नैशनल राजधानी मेँ आप की जीत ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। देश के बडे-बडे नेता इस पर अपने अपने विचार रख रहे हैँ। इसे के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि 15 साल बाद एमसीडी में जनता जीत गई। दिल्ली को देश का दिल कहा जाता है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को जिताया है। आप वाले बिकते नहीं है।
भगवंत मान ने गुजरात में जीत का दावा भी कर दिया। कल जब सवा 8 बजेंगे तो गुजरात के एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। राजनीति की दशा और दिशा बदलने के लिए रामलीला मैदान से अरविंद केजरीवाल निकले। हम आगे जाएंगे। हम सिर्फ वादे नहीं करते बल्कि उसे पूरा भी करते हैं।
उधर केजरीवाल ने वी यही कहा है कि हम पाज़ेटिव राजनीती करते है। लोगोँ ने वी काम करने वालोँ को ही सराहा है।





