मोगा, 17 दिसंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोगा में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बंबीहा ग्रुप के 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। बदमाशों के पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किये गये हैं।
घटना मोगा के दोधर से लोपोन रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। यह भी पता चला है कि दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ में बंबीहा ग्रुप के 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। सीआईए स्टाफ मोगा और बधनी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। फायरिंग में एक गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई।





