Sunday, April 19, 2026
Google search engine

ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला कॉन्स्टेबल और उसकी सहेली की हादसे में मौत

पटियाला, 16 दिसंबर| बहादुरगढ़ के गांव रायपुर मंडलां में स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही महिला कॉन्स्टेबल रमनप्रीत कौर और उसकी सहेली निशा शर्मा को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल रमनप्रीत कौर के पिता करम सिंह की कंप्लेंट के आधार पर अनजान ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। वही इस हादसे के बाद महिला कांस्टेबल के परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया है।

निशा शर्मा 30 साल की शादीशुदा महिला थी, जिसका एक बेटा भी है। वह चंडीगढ़ में कॉलिंग सेंटर की प्राइवेट नौकरी करती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments