मोहाली, 15 दिसंबर | पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 6 साल पहले मोहाली में हुई सिंगर नवजोत सिंह की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पंजाब पुलिस ने गायक नवजोत सिंह ईसापुरिया के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसकी जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट करते हुए डीजीपी ने लिखा कि 6 साल बाद गायक नवजोत सिंह उर्फ ईसापुरिया विरक के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को वैज्ञानिक तरीके से सुलझा लिया गया है। संगुरार पुलिस की सीआईए टीम ने मामले की गहनता से जांच की और मामले को सुलझा लिया।





