Friday, April 17, 2026
Google search engine

ठंड का कहर: पंजाब में ठंड के कारण 2 की मौत, मौसम विभाग ने साझा की बड़ी जानकारी

चंडीगढ़, 15 दिसंबर | पंजाब में ठंड का कहर जारी है। बढ़ती ठंड के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है । मिली जानकारी के मुताबिक फाजिल्का के गांव घोड़ेवाला में ठंड के कारण एक बुजुर्ग और डेराबस्सी में एक युवक की मौत हो गई है।

गुरुवार की बात करें तो रोपड़ सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। लुधियाना का तापमान 6.8, पटियाला का 7.6, पठानकोट का 5.6, अमृतसर का 7 और बठिंडा का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार 19 दिसंबर को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। यह भी अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। घने कोहरे के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments