Sunday, April 19, 2026
Google search engine

लुधियाना: खाने में नशीली दवा मिला नौकरानी ने की लूट की कोशिश, मौके पर पहुंचे पड़ोसी तो मौके से हुई फरार

लुधियाना, 15 दिसंबर | सेक्टर 32 स्थित एक घर में रखी गई नई नौकरानी द्वारा तीन लोगों को नशीला पदार्थ खिला देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। इस बीच घर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

घर के मालिकों के मुताबिक, उन्होंने दो दिन पहले ही एक नेपाली नौकरानी को काम पर रखा था। इस बीच, उन्होंने नौकरानी से उसके पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे और कहा कि अगर वह दस्तावेज नहीं देगी तो वह काम पर न आए। परिवार के मुताबिक, वे आज काम पर गए थे और बाद में नौकरानी ने घर में काम करने वाले रसोइये, सात महीने के बच्चे की देखभाल करने वाली महिला और उनके घर में आई एक महिला रिश्तेदार को कोई नशीला पदार्थ दे दिया।

हालाँकि, एहतियात के तौर पर, उन्होंने घर के प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और जब उन्होंने कैमरे में किसी को हिलते डुलते नहीं देखा तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जैसे ही पड़ोसी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा की नौकरानी अपना सामान पैक कर रही थी, जिसके बाद वे मौका देखकर वहां से फरार हो गई। पड़ोसियों ने इस चीज की सूचना पुलिस को दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments