Sunday, April 19, 2026
Google search engine

अमृतसर: कोहरे के कारण तेज रफ्तार स्कूल बस ऑटो से टकराकर खेतों में घुसी, कई छात्र और ड्राइवर घायल

अमृतसर, 14 दिसंबर | पंजाब में इन दिनों लगातार कोहरा देखने को मिल रहा है। आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते कई वाहन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।

ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण अमृतसर के गुमानपुरा गेट के पास एक स्कूल बस और ऑटो की टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक छात्र और बस ड्राइवर घायल हो गए। विजिबिलिटी कम होने के कारण बस और ऑटो टकराकर खेतों में जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि सूर्योदय के बाद मौसम साफ दिखेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments