कपूरथला, 13 दिसंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। कपूरथला के एक युवक की आस्ट्रेलिया में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह 12 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए वहां गया था। मृतक की पहचान रमनदीप घुम्मन निवासी पटेल नगर कॉलोनी के रूप में हुई है।
रमनदीप घुम्मन के भाई प्रभ घुम्मन ने बताया कि उनका बड़ा भाई ऑस्ट्रेलिया में स्थाई तौर पर रह रहा था, जिसकी रात को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई ऑस्ट्रेलियाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।





