Saturday, April 18, 2026
Google search engine

बीमार पिता की दवा लेने जा रहे बेटे को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

नवांशहर, 13 दिसंबर | नवांशहर की बलाचौर तहसील के गांव महिंदपुर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बलाचौर थाने के गांव महिंदपुर निवासी करीब 30 साल के हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। जो खेती का काम करते थे। वह अपने बीमार पिता के लिए दवा लेने जा रहा था।

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे जब अपने पिता की दवा लेने जा रहा हरजिंदर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर जैनपुर टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो जैनपुर की तरफ से एक अज्ञात वाहन तेज गति से आया। जिसने लापरवाही से हरजिंदर सिंह के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इसी दौरान वह बगल के खेत में गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments