Saturday, April 18, 2026
Google search engine

महाआरती बंद करवाने को लेकर हिंदू नेताओं ने घेरा थाना, आरोपियों पर जल्द से जल्द ऐक्शन लेने की मांग

लुधियाना, 11 दिसंबर | हाल ही में लुधियाना में कुछ बदमाशों ने मंदिर में घुसकर जबरदस्ती महाआरती बंद करवाई थी, जिसके कारण हिंदू समर्थकों में रोष की लहर है। उनकी मांग है कि महाआरती बंद करवाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज करे । उनका आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण वह प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद वह शांत हो गए।

हिन्दू नेता चंद्रकांत चड्‌डा और राजीव टंडन ने कहा कि हिन्दू समाज के साथ पुलिस भेदभाव करती है। उनका कहना है की मंदिर में बच्चों को महाआरती सिखाने के लिए अध्यापक रखा हुआ है जिससे गाली गलौज की गई है। इसके अलावा बूट पहनकर मंदिर में जाना और पंडित को गालियां देना हिन्दू समाज बिलकुल भी सहन नहीं करेगा।

इसी पर थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO अमृतपाल शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं ADCP रुपिंद्र कौर सरां ने कहा कि मामले की जांच कर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments