लुधियाना, 11 दिसंबर | लुधियाना में लूटपाट की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ताजा मामले में एक मनी ट्रांसफर कारोबारी को नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। 3 बदमाश दुकान में घुसे और पिस्तौल की नोक पर मनी एक्सचेंजर से लाखों की लूट की। लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
लूट की इस घटना के सामने आने के बाद व्यवसायी वर्ग में गुस्से की लहर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसी हरकतों पर रोक लगाने की अपील की है।





