Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दना मौत, 9 महीने पहले स्टडी वीजा पर विदेश गया था नवजोत

लुधियाना, 9 दिसंबर। कनाडा से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पमाली गांव के युवक की कनाडा में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह पमाली के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि नवजोत 9 महीने पहले ही पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। वह मिसिसॉगा, ओंटारियो, कनाडा में पढ़ रहा था।

देर रात खबर आई कि नवजोत सिंह की अचानक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। बेटे की अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments