Sunday, April 19, 2026
Google search engine

फिरोज़पुर: अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

फिरोज़पुर, 9 दिसंबर| गांव इल्मेवाला के नजदीक ईट्टांवाले के ईंट भट्टे के पास शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दिलसोंध सिंह पुत्र चंदा सिंह (17) अपने निजी काम के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर मल्लांवाला जा रहा था, जब वह ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments