नई दिल्ली, 8 दिसंबर| वह लोग जिन्होंने 10 साल से तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया उनके लिए बड़ी खबर है। सरकार के नए नियमों के अनुसार 14 दिसंबर तक आप फ्री में अपना आधार अपडेट कर सकते है।
आधार अपडेट के लिए आपको पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ की अवश्यकता है। आप पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड भी दे सकते हैं। आधार केंद्रों में आधार अपडेट कराने पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है, लेकिन UIDAI के मुताबिक, यह सेवा 14 दिसंबर तक मुफ्त है।
घर बैठे करे आधार अपडेट
UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपडेट आधार विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर डालें और ओटीपी के जरिए लॉगइन करें और डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे दी गई ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। आप रिक्वेस्ट नंबर से भी अपडेट का स्टेटस चेक कर सकेंगे। कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।





