Sunday, April 19, 2026
Google search engine

700 एकड़ पराली, 2 ट्रॉलियों व पानी की टंकी को लगी आग, किसान ने की प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग

कपूरथला, 4 दिसंबर|  सुबह यहां के जाबोवाल गांव में अचानक भारी मात्रा में लाखों रुपये की पराली में आग लग गई है। जिसमें भूसे से भरी दो ट्रॉलियों के साथ एक पानी की टंकी और अन्य सामान भी नष्ट हो गया है। आग लगने के कारण का आभी तक पता नहीं चल पाया है।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार गांव नसीरपुर निवासी किसान रणजीत सिंह ने गांव जाबोवाल में भूसे को स्टॉक करके रखा हुआ था।उन्होंने 60-65 लाख रुपये कर्ज लिया और करीब 700 एकड़ जमीन की यह पराली खरीदी थी। इस नुकसान के बाद उन्होंने  प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments