फिरोज़पुर, 4 दिसंबर| फिरोज़पुर में 4 आरोपियों ने एक नाबालिग खिलाड़ी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया है। आरोपियों ने जबरन उसके मुंह में नशा डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस वक्त यह वारदात हुई, पीड़िता सुबह प्रैक्टिस करने के लिए निकली थी। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पीड़िता ने बताया कि सुबह 5 बजे दौड़ने की प्रैक्टिस के लिए घर से निकली थी। जब वह गांव से आधा किलोमीटर दूर ममदोट वाली सड़क पर पहुंची तो वहां पर पहले से 4 आरोपी मौजूद थे।
आरोपियों ने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया और आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लल्भू ने जबरन कोई नशीली वस्तु उसके मुंह में डालकर पिला दी। जब वह बेहोश होने लगी तो आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लल्भू पुत्र मीता सिंह, पम्मा सिंह पुत्र करनैल सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जंगीर सिंह और गुरमीत सिंह पुत्र छिंदा सिंह निवासी महिमूद के सहिल हिठाड़ ममदोट जिला फिरोजपुर उसे पकड़कर किसी अज्ञात स्थल पर ले गए और उसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के विरूद्ध रेप व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।





