Saturday, April 18, 2026
Google search engine

लुधियाना: दो मोटरसाइकिलों की भयानक टक्कर, 2 युवकों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

लुधियाना, 4 दिसंबर| यहां से एक मनहूस खबर सामने आई है। लुधियाना में रात 9.30 बजे नहर पार करते समय लोहारा पुल पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई।

तीनों युवकों को घायल अवस्था में दीप अस्पताल ले जाया गया। जिहां डॉक्टरों ने एक युवक को तो पहले ही मृत घोषित कर दिया। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और एक युवक की हालत अभी गंभीर है। मरने वाले दो युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह और अरुण के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों भाई थे। दोनों बाइक पर किसी काम से बाड़ेवाल की तरफ जा रहा थे। लोहारा पुल के नजदीक नहर के पास अंधेरा था। सामने से अरुण नाम का युवक तेज रफ्तार बाइक से आया और उसकी बाइक का असंतुलित बिगड़ने की बजह से टक्कर हो गई।

 मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक युवकों के शवों का आज सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments