Sunday, April 19, 2026
Google search engine

BJP की हर रणनीति होगी फेल

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कोई मंसूबे भी कामयाब नहीं होंगे। भाजपा का सत्ता से जाना तय है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है और पार्टी सत्ता में आकर ठोक बजाकर एकजुटता के साथ सरकार को 5 साल चलाएगी, जनता के साथ किए वायदों को पूरा करेंगे। प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को खड़ा करने के लिए काम किया जाएगा। फिजूलखर्ची को रोकने का काम किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पक्ष में जनादेश जनता ने ईवीएम में बंद किया है और यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय करेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब तक का जो पार्टी के पास आया है, उसमें पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अभी से चर्चाओं में लग गई है। विधायकों की खरीद से लेकर भाजपा अगली चर्चाओं में, उन्होंने कहा कि भाजपा की असलियत अब जनता में खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिलेगा जीत दर्ज करने वाला नेता कांग्रेस के साथ खड़ा रहेगा, भाजपा की खरीद-फरोख्त की गलतफहमी को दूर कर दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हार मान चुकी है और प्रदेश की जनता की जीत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेताओं की चिंताएं और ऐसे में चुनाव आयोग के दिशा निर्देश भी है ईवीएम के बाहर सुरक्षा की जा सकती है। चुनाव आयोग उनका निराकरण भी करेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता यहां जहां भी सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर के प्रयास कर रहे हैं उनका जज्बा है ,उनका उत्साह है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है और प्रशासन को भी ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसी भी प्रकार की शंकाएं उत्पन्न ना हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments