Sunday, April 19, 2026
Google search engine

इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट नॉर्थ जॉन तीन दिवसीय Badminton चैंपियनशिप का आगाज

इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट नॉर्थ जॉन तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के खिलाड़ी अपना दम खम दिखा रहे है। प्रतियोगिता 23 से 25 नवंबर तक चलेगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि खेल के बहाने सभी खिलाड़ी आए हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये विभाग की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा ज्यादातर इस विभाग के अधिकारियों के हाथ मे पैन होता है, लेकिन आज विभाग के खिलाड़ी रैकेट ओर शटल से अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के लिए इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments