जालंधर, 27 नवंबर| यहां के गोराया कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। एक दुकानदार से लगभग 3.55 लाख रुपये की ठगी हुई है। जानकारी के अनुसार वासी न्यू मार्केट गोराया के शर्मा कन्फेक्शनरी के मालिक अर्जुन शर्मा पुत्र वरिंदर शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान पर चार-पांच दिन पहले एक व्यक्ति आया जिसके पास अमेरिकन डॉलर थे और उसने अमेरिकन डॉलर में ही भुगतान किया।
इसके बाद आरोपी ने पीड़ित दुकानदार से बात करते हुए कहा कि उसके पास और भी डॉलर पड़े हैं और वह उन्हें सस्ते दाम पर उसे दे देगा। जब पीड़ित दुकानदार आरोपी के संपर्क में आया तो ठग ने उसे फोन 3.55 लाख रुपये लेकर फगवाड़ा आने को कहा।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर 3.55 लाख रुपये लेकर बदले में डॉलर लेने के लिए फगवाड़ा चला गया। वहां पर दो व्यक्ति आए, जिन्होंने उसे बैग दिया और उससे इंडियन करंसी का बैग ले लिया। जब उसने बैग खोला तो देखा की बैग के ऊपर तीन-चार अमेरिकन डॉलर के नोट पड़े हुए थे जबकि नीचे सारी रद्दी थी। इसके बाद उसने फगवाड़ा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(Note : जालंधर की बड़ी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/lAHNU या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/glEIM को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वट्सएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





