Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पंजाब: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति लागू

चंडीगढ़, 24 नवंबर|भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब के 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने की योजना का अनावरण किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्विटर पर इस पहल की घोषणा की और शिक्षा क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए इस कदम का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व को दिया।

मंत्री बैंस ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति की शुरूआत पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माता-पिता को अपने बच्चे की स्कूल से अनुपस्थिति के बारे में एसएमएस अलर्ट प्राप्त होंगे, जिससे शिक्षा प्रणाली में संचार और जवाबदेही बढ़ेगी।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments