चंडीगढ़, 22 नवंबर| सेक्टर 40 में स्थित एक निजी स्कूल के साथ लगती जमीन में अचानक गैस पाइपलाइन लीक हो गई। इसके बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गयी। स्कूल को तुरंत खाली करा लिया गया। हालांकि पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
स्कूल के अंदर मौजूद स्टाफ ने बताया कि बाहर कुछ काम चल रहा था, जिसके बाद ये पूरी घटना घटी। इसकी जानकारी जब स्कूल प्रबंधन को हुई तो आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया। पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।





