मोगा, 22 नवंबर| यहां के बुट्टर कलां गांव में एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में सवार बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे की पूरी घटना वर्कशॉप के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
पता चला है कि कार चालक अपने परिवार के साथ दवा लेने के लिए मोगा जा रहा था, तभी बटर कलां के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई, जिसमें मेहर सिंह (75) और हरप्रीत कौर (45) की मौत हो गई। ड्राइवर बेअंत सिंह (24) घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बधनी कलां के जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मेहर सिंह अपनी बेटी और साथी के साथ दवा लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। परिजनों के बयान पर जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।





