बठिंडा, 22 नवंबर| जिले के गांव कोठागुरु के किसान गुरदीप सिंह ने आपने घर में खुद को फांसी लगा ली। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का कहना है कि पराली जलाने पर कार्रवाई के डर से किसान की मौत हुई है।
किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को पेंशन समेत अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है। किसान गुरदीप सिंह के पास करीब छह कनाल जमीन थी। सोमवार की शाम जब वह पराली जला रहा था तो अधिकारी मौके पर पहुंच गये। कार्रवाई के डर से वह घर आ गया और उसने खुद को फांसी लगाकर आपनी जान दे दी।
आपको बता दें कि पंजाब में मंगलवार को पराली जलाने के 513 नए मामले सामने आए हैं। कल फाजिल्का में सबसे ज्यादा पराली जलाई गई। यहां 105 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174, बठिंडा का 400, जालंधर का 245, खन्ना का 199, मंडी गोबिंदगढ़ का 260 और पटियाला का 189 दर्ज किया गया।





