नई दिल्ली, 18 नवंबर | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 18वें गवर्नर एस. वेंकिथारमन का शनिवार सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
पूर्व आरबीआई प्रमुख, जो 1990 से 1992 तक पद पर रहे, उन्होंने 1985 से 1989 तक वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव के रूप में भी काम किया था। उनके निधन का कारण एक गंभीर बीमारी बताई जा रही है।





