Sunday, April 19, 2026
Google search engine

खन्ना: देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत, अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ ने से हुआ हादसा

खन्ना, 16 नवंबर| यहां से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। मालेरकोटला रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मलेरकोटला की तरफ से खन्ना की ओर जा रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना लाया गया जहां से दोनों को कहीं और रैफर कर दिया गया लेकिन दोनों युवकों की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरनाला निवासी प्रीत और काला के रूप में हुई है। दोनों युवक खन्ना में नौकरी करते थे और किराये के मकान में रहते थे।

देर शाम वे अपना काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में मालेरकोटला रोड पर अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक से टकरा गई। ट्रक के ड्राइवर ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन ट्रक से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments