जालंधर, 14 नवम्बर | रामामंडी के साथ लगती दकोहा मंदिर वाली गली में कुछ शरारती तत्वों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। घटना के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर था। पीड़ित परिवार ने किसी तरह घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचायी। घटना की सूचना मिलते ही रामामंडी और नंगलशामा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
नसीब चंद ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने घर में मौजूद थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी। ये पूरा घटनाक्रम करीब 5 मिनट तक चला, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
(Note : जालंधर की बड़ी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/lAHNU या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/glEIM को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वट्सएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





