जालंधर, 13 नवंबर| दिवाली की रात जालंधर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां लांबरा थाना क्षेत्र के लल्लियां खुर्द गांव में दिवाली की रात पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई।
मृतक की पहचान मस्सी मंसूर के रूप में हुई है, जिसके 4 बच्चे थे और वह अपने परिवार के साथ एक किसान के घर में रहता था। इस हत्या की सूचना जब लांबड़ा पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एस.एच.ओ अमन सैनी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक मस्सी मंसूर की पत्नी की तलाश कर रही है।
(Note : जालंधर की बड़ी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/lAHNU या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/glEIM को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वट्सएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





