Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पंजाब वक्फ बोर्ड ने मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों के लिए 1.97 करोड़ की ग्रांट मंजूर की

जालंधर, 10 नवंबर | पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से मस्जिद, मदरसों और कब्रिस्तानों के निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 97 लाख 200 रुपए की ग्रांट को मंजूरी दी गई है। बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर ने 73 फाइलों को मंजूर किया है। बोर्ड को 86 एप्लीकेशन रिसीव हुई थी, जिसमें 73 को मंजूरी दी गई। 13 फाइलें जिनमें कुछ खामियां थी उन्हें ईओ की रिपोर्ट के बाद अप्रूवल दी जाएगी।

एडमिनिस्ट्रेटर एमएफ फारुकी ने बताया सितंबर महीने में गांव बजहेड़ी के लोगों को 18.81 लाख रुपए में कब्रिस्तान की जगह लेकर देना और अगस्त महीने में 2.60 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई थी।
मालेरकोटला के इस्लामिया गर्ल्स कालेज को भी 1 लाख 23 हजार 776 रुपए की ग्रांट दी गई है। कॉलेज में सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा और कंप्यूटर के लिए न्यू वुडन स्लैब्स का भी निर्माण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments