Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

Punjab: पठानकोट में दंपती की हत्या, घर में अकेले थे, महिला के मुंह में ठूसे थे प्लास्टिक के लिफाफे

पठानकोट शहर के मनवाल बाग में दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक हत्या गुरुवार शाम को ही कर दी गई थी लेकिन इस वारदात का पता देर रात 11 बजे लगा।

मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे डाले हुए थे ताकि चीखों की आवाज बाहर तक ना जा पाए। प्रथम दृष्टया मामला लूट का दिखाई देता है।

पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है। दंपती घर में अकेले रहते थे। इनके दोनों बेटे इंग्लैंड में रहते हैं, जबकि बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है।

देर रात मिली जानकारी के बाद एसएसपी हर कमलप्रीत सिंह खख भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह मौका मुआयना करने पहुंचे डीएसपी धारकला रजिंदर मन्हास ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद पूरा मामला उजागर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments