Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

जालंधर में दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला:मोबाइल शॉप पर मामूली बहस के बाद तोड़फोड़, लैपटॉप-मोबाइल भी तोड़ा

पंजाब के जालंधर के खुरला किंगरा में मामूली बहस के बाद दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। दुकानदार के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं।

घायल सुखदेव ने बताया कि जिन लोगों ने उस पर हमला किया उनके साथ उसकी कोई रंजिश या पुरानी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने दुकान पर आकर पहले बहसबाजी की उसके बाद अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।

सुखदेव को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके सिर पर स्टिच लगे हैं। सुखदेव ने बताया कि हमला उसी के मोहल्ले के रोशन लाल ने अपने साथियों के साथ किया। वह उसकी दुकान पर आया और अनावश्यक बहस करने लगा। देखते ही देखते रोशन और उसके साथ आए तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी माता दुकान पर आई तो उनके साथ भी उलझे।

तोड़ दिया लैपटॉप और मोबाइल
सुखदेव ने कहा कि वह रोशन और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से उसके सिर और बाजू पर वार किए। दुकान के काउंटर पर पड़ा उसका लैपटॉप और हाथ में पकड़ा उसका मोबाइल फोन भी छीन कर तोड़ डाला। सिर पर तेजधार हथियार से चोट मारी तो वह बेसुध हो गया। उसके आस पड़ोस वाले उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments