Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

Amritpal: अमृतपाल का बॉडीगार्ड तेजिंदर गोरखा गिरफ्तार, फिरोजपुर-तरनतारन को छोड़ पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल

चंडीगड| खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बॉडीगार्ड तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पायल के थाना मलौद से धरा गया। वहीं छठे दिन भी अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद हरियाणा में भी छिपा था। वहीं गुरुवार को फिरोजपुर और तरनतारन को छोड़ कर पूरे पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। दोनों जिलों में इंटरनेट बैन की सीमा 24 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है।

अमृतपाल की तलाश में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बुधवार को उसके गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे। यहां उसकी पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई। उससे बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन से संबंध और विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ की गई। शादी से पहले किरणदीप यूके में रहती थी।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बॉडीगार्ड तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पायल के थाना मलौद से धरा गया। वहीं छठे दिन भी अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद हरियाणा में भी छिपा था। वहीं गुरुवार को फिरोजपुर और तरनतारन को छोड़ कर पूरे पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। दोनों जिलों में इंटरनेट बैन की सीमा 24 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। 

अमृतपाल की तलाश में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बुधवार को उसके गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे। यहां उसकी पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई। उससे बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन से संबंध और विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ की गई। शादी से पहले किरणदीप यूके में रहती थी।
गुरु ने की थी भागने में मदद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह को भगाने के पीछे 38 वर्षीय पापलप्रीत सिंह का दिमाग था। पापलप्रीत अमृतपाल सिंह का गुरु माना जाता है। मंगलवार को जारी सीसीटीवी फुटेज में जिस बाइक पर अमृतपाल बैठा दिख रहा है, उसे पापलप्रीत ही चला रहा था। वह आईएएसआई का करीबी रहा है। खालिस्तान संबंधी गतिविधियों को चलाने के लिए वह आईएसएआई से निर्देश भी लेता रहा है।

पापलप्रीत की सलाह पर ही अमृतपाल ने एक कट्टरपंथी सिख उपदेशक से एक साधारण व्यक्ति के रूप में अपना वेश बदल लिया। यह जानकारी उन चार लोगों ने दी, जिन्हें पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा था। इन युवकों ने अमृतपाल को ब्रेजा गाड़ी से भगाने में मदद की थी।

पुलिस के मुताबिक पापलप्रीत ने मनप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह की मदद से अमृतपाल को जालंधर के नंगल अंबियन गांव के एक गुरुद्वारे में ले गया था, जहां उसने कपड़े और हुलिए को बदला। पापलप्रीत पर हत्या के प्रयास सहित कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने पापलप्रीत की तस्वीरें पूरे पंजाब और पड़ोसी राज्यों में प्रसारित कर दी हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments